फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Awareness is essential to prevent communicable diseases

Gonda News: संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक

Tue, 01 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness is essential to prevent communicable diseases
गोंडा। संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक है। साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही लोगों को खानपान पर भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा सहित अन्य विभाग मिलकर अभियान चलाएं और लोगों को बीमारी के कारण व बचाव के बारे में जागरूक करें। ये बातें मंगलवार को गांधी पार्क से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले डीएम नेहा शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अभियान को लेकर अधिकारी विशेष प्रयास करें। गांवों में लोगों को जागरूक किया जाए। साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि एक से 10 अप्रैल तक साफ-सफाई व जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। 10 से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के 7,462 कर्मचारी घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव के तरीके बताएंगे। अभियान में 3,498 आशा बहू, 118 संगिनी, 308 सीएचओ, 587 एएनएम व 2,950 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की पहचान करेंगी। हाई रिस्क एरिया वाले स्थानों को भी खोजा जाएगा। गांधी पार्क से निकली रैली शहर के कई मोहल्लों से गुजरी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, आदित्य वर्मा, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीसीपीएम आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिलाया गया संकल्प
बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएचसी बेलसर में स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही संचारी व दस्तक रैली निकाली गई। इस मौके पर डॉ. अभिनव यादव, अतुल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर वंदना सिंह, फार्मासिस्ट सुधीर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। सीएचसी मुजेहना में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed