करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम कटरा शहबाजपुर के मेला मैदान में टीम युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि प्रधान जगदंबा प्रसाद शुक्ला रहे। उन्होंने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। जिसमें 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अंतिम सिंह शाहपुर, द्वितीय स्थान सूर्यांश सिंह खजुहा व तीसरा स्थान कमल राज सिंह हीरापुर कमियार को प्राप्त हुआ। वहीं, 1600 मीटर की दौड़ में शिवपूजन नवाबगंज प्रथम, सूरजपाल अयोध्या द्वितीय व बलजीत सिंह गद्दोपुर तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेताओं को विजेंद्र शुक्ला, निर्मल शुक्ला, दिग्विजय गुप्ता ने पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंबरीष गुप्ता, अमित मिश्रा, राज किशोर सिंह, बाला, शिवम तिवारी, मनीष मिश्रा, नागेंद्र गोस्वामी, प्रवेश अवस्थी, उत्कर्ष सिंह, श्रीकांत अवस्थी, शिवम मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।