{"_id":"5fb7eb748ebc3e9b7544173e","slug":"attack-on-transporter-by-rod-smashed-car-gonda-news-lko550894419","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर पर रॉड से हमला, तोड़ी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर पर रॉड से हमला, तोड़ी गाड़ी
विज्ञापन
गोंडा। शहर के स्टेशन रोड पर जिला अस्पताल के पास शुक्रवार की देर शाम कुछ लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर पर रॉड से हमला कर दिया। जिसमें ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हमलवरों ने जाते समय ट्रांसपोर्टर की गाड़ी भी तोड़ दी है। मामले में कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सुहेल (35) पुत्र जैनुल आब्दीन शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल के समीप एक क्लीनिक पर अपनी चौपहिया गाड़ी से इलाज कराने गया था। वहां इलाज कराने के बाद वह क्लीनिक से निकलकर बाहर आया और सड़क पर पहुंचा था। तभी आधा दर्जन युवकों ने उस पर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हमलावरों ने जाते समय ट्रांपोर्टर की गाड़ी भी तोड़ दी। घटना की सूचना पर कोतवाली नगर के एसएसआई बीएन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में सुहेल ने पांच लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। कोतवाली नगर के एसएसआई बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।