फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ATS scrutinized documents of madrassas, keeps an eye on foreign funding

Gonda News: एटीएस ने खंगाले मदरसों के दस्तावेज, विदेशी फंडिंग पर नजर

Fri, 08 Nov 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
ATS scrutinized documents of madrassas, keeps an eye on foreign funding
मुजेहना (गोंडा)। बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने थानेपुर क्षेत्र में पहुंचकर मदरसा व मकतबों की पत्रावली खंगाली। इसे लेकर पूरे दिन जिले में हलचल बढ़ी रही।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले में अभी 19 मदरसे बिना मान्यता के साथ ही 286 मकतब भी संचालित किए जा रहे हैं। पिछले दिनों एटीएस महानिदेशक ने प्रदेश के गैरमान्यता प्राप्त मदरसों की जांच के आदेश दिए थे। आशंका है कि नेपाल सीमा से जिलों में संचालित कुछ मदरसों में विदेशी फंडिंग हो रही है। धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि करीब छह मदरसे में एटीएस पहुंची है। संचालकों से भूमि समेत संचालन संबंधी सभी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन

एटीएस टीम ने ग्राम पंचायत श्रीनगर, उज्जैनी कला के साबलपुरवा, पठान पुरवा, शेख पुरवा, डबरी कला में संचालित मदरसों की जांच की।

मदरसा संचालकों के अनुसार एटीएस करीब सात बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि मदरसों के संचालन के लिए पैसा कहां से आ रहा है। पैसा जो लोग दे रहे हैं उनकी कमाई का जरिया क्या है और वे लोग कहां के रहने वाले हैं। मदरसों के संचालन में किसी विदेशी गलत एजेंसी की फंडिंग तो नहीं हो रही है। एटीएस पूछ रही है कि मदरसों का संचालन किस आधार पर हो रहा है, जो कर्मी इनमें नियुक्त हैं वह कहां के रहने वाले हैं। उनका वेतन कहां से और कैसे दिया जाता है। जो बच्चे पढ़ते हैं वह कहां के निवासी हैं। पढ़ने वाले बच्चे कहां रुकते हैं, किस भवन में उनको पढ़ाया जा रहा है, भवन मालिक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article