फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ATS officers raided half dozen madrasas in Gonda causing panic among operators

UP News: इस जिले में एटीएस अफसरों ने जमाया डेरा, आधा दर्जन मदरसों में की छापेमारी, संचालकों में मची खलबली

Sat, 09 Nov 2024 06:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 06:28 AM IST
सार

महानिदेशक के आदेश पर पिछले दो दिनों से एटीएस अफसरों ने जिले में डेरा जमाया है। मान्यता समेत अन्य पत्रावलियां तलब की। फंडिंग समेत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर है। 

विज्ञापन
ATS officers raided half dozen madrasas in Gonda causing panic among operators
इस मदरसे पर भी की गई छानबीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की छानबीन जारी रही। इस दौरान करीब आधा दर्जन मदरसों में एटीएस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान एटीएस के अधिकारियों गैरमान्यता प्राप्त के अलावा मान्यता प्राप्त मदरसों व मकतबों से पत्रावली तलब की है। साथ ही मदरसों की संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले में 19 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के अलावा 286 मकतब संचालित किए जा रहे हैं। पिछले दिनों में एटीएस महानिदेशक की ओर से प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: अखिलेश का सीएम योगी पर निशाना, बोले- अपनी नहीं कोई उपलब्धि, इसलिए दूसरों की कर रहे बात

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मदरसों की जांच कर सकती एटीएस

ऐसे में एटीएस की टीम अपने स्तर से मदरसों की जांच पड़ताल कर जानकारी जुटा सकती है। नेपाल सीमा से जिले में विदेशी फंडिंग की आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में एटीएस कई मदरसों की जांच पड़ताल कर सकती है। हालांकि, एटीएस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ेंः- उपचुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-अखिलेश को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं, उन्हें क्या पता प्रदेश में क्या हो रहा?
 

धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इलाके के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चल रहे मदरसे की एटीएस ने दूसरे दिन भी जांच पड़ताल की है। इस दौरान संचालकों से भूमि समेत संचालन संबंधी सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। 
 

जांच पूरी होने के बाद हो सकती कार्रवाई

स्थानीय पुलिस लगातार एटीएस को जांच पड़ताल में हर संभव सहयोग कर रही है। वहीं पिछले दो दिनों से एटीएस अधिकारियों की मौजूदगी से मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जिले में एटीएस की जांच पड़ताल पूरी होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: मुस्लिमों ने दान से समुदाय की शिक्षा के लिए की थी AMU की स्थापना, संगठनों ने SC के फैसले का किया स्वागत
 

दूसरे दिन एटीएस अधिकारियों ने मांगे दस्तावेज

बृहस्पतिवार को पहुंची एटीएस की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत श्रीनगर, उज्जैनी कला के साबलपुरवा, पठान पुरवा, शेख पुरवा, डबरी कला में संचालित मदरसों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि टीम ने यहां पर संचालकों से तमाम सवाल जबाव किया। इसमें संचालकों से मदरसों के भूमि व रजिस्ट्रेशन के कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed