फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president said Akhilesh is busy travelling abroad how would he know what is happening in state

उपचुनाव: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-अखिलेश को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं, उन्हें क्या पता प्रदेश में क्या हो रहा?

Sat, 09 Nov 2024 07:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 07:36 AM IST
सार

उपचुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि अखिलेश को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है। जब वह जनता के बीच जाएंगे तब तो पता होगा कि प्रदेश में क्या हो रहा?

विज्ञापन
BJP state president said Akhilesh is busy travelling abroad how would he know what is happening in state
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा मुखिया के एक्स पर किए पोस्ट पर पलटवार किया। कहा कि जो प्रदेश की जनता के बीच ही नहीं जाते है, उन्हें भला कैसे उत्तम प्रदेश की उपलब्धि के बारे में पता चलेगा। जिन्हें विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है तो प्रदेश में क्या हो रहा है, उन्हें कैसे पता चलेगा।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि भाजपा उपचुनाव की सभी नौ सीटें जीत रही है। जनता ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव से पहले ही जीत का ताज पहना दिया है। सपा प्रमुख को अगर ये देखना है तो उन्हें जनता के बीच जाना पड़ेगा, लेकिन उनके पास परिवारवाद के अलावा किसी और के लिए समय नहीं है। जो जनता के बीच नहीं जाता, वही असली डरा हुआ इंसान है, क्योंकि वह जनता के सवालों के जवाब नहीं दे सकता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: एक्शन में डिप्टी सीएम, सीएचसी कर्मियों पर गिराई गाज; वेतन रोका... जवाब किया तलब, मुकदमा भी होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से कर रही काम

अखिलेश जानते हैं कि वह जनता के बीच जाएंगे तो उन्हें उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा किएजा रहे कुकृत्यों का जवाब देना होगा। उपचुनाव में सपा प्रमुख को उनके ही कार्यकर्ता चुनाव हराएंगे। जनता भी सपा के गुंडों को जवाब देने के लिए बेताब है। सपा के कार्यकर्ता प्रदेश की बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed