फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ATS gets custody remand of Rizwan and Saddam

Gonda News: एटीएस को मिली रिजवान और सद्दाम की कस्टडी रिमांड

Fri, 07 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
ATS gets custody remand of Rizwan and Saddam
सद्दाम शेख की फाइल फोटो।
लखनऊ। देश में आतंक फैलाने की साज़िश रचने और आतंकी संगठनों के लिए लोगों की भर्ती करने के आरोपों में बिहार से गिरफ़्तार किए गए जम्मू कश्मीर निवासी रिज़वान खान और गोंडा के रहने वाले सद्दाम को 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश कोर्ट ने दिया है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्र ने आरोपियों को आठ जुलाई की सुबह दस बजे से 21 जुलाई की शाम छह बजे तक पूछताछ के लिए एटीएस को रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन


एटीएस की ओर से सरकारी वकील एमके सिंह ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिये जाने की मांग वाली दो अलग-अलग अर्जियां देकर बताया कि दोनों आरोपियों को एक जुलाई को अलग-अलग गिरफ़्तार किया गया था। रिजवान और सद्दाम के पास गिरफ्तारी के समय मिले मोबाइल में संदिग्ध फोटो और आपत्तिजनक सामग्री मिली थे। लिहाज़ा उनसे आगे की पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की शिनाख्त और उनके द्वारा जिन जगहों की रेकी की गई है उन्हें चिह्नित करना है।साथ ही आरोपियाें के बैंक, सोशल मीडिया खातों की जानकारी और उनके संगठनों से जुड़े होने की जानकारी के लिए कश्मीर, दिल्ली, बैंगलोर समेत कई जगहों पर ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed