{"_id":"5dff9fbb8ebc3e87d700d5fc","slug":"asp-who-awakened-peace-received-sanskar-bharti-award-gonda-news-lko4991553120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन की अलख जगाने वाले एएसपी को मिला संस्कार भारती सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन की अलख जगाने वाले एएसपी को मिला संस्कार भारती सम्मान
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में अमन का पैगाम देने वाले एएसपी को संमानित करते परिवार परामर्श के सदस
- फोटो : GONDA
गोंडा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों का भ्रम दूर करके उनमें अमन की अलख जगाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक के सम्मान में रविवार को पुलिस लाइंस के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने साहित्यकार डॉ. उमा सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक को संस्कार भारती सम्मान से सम्मानित किया।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को शहर के फैजाबाद रोड पर निषेधाज्ञा तोड़ते हुए लोग सड़क पर उतर आए थे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार दौड़ाया तब वह भाग निकले थे। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार मौके की नजाकत देखकर इमामबाड़ मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के पास पहुंचे और लोगों में अमन की अलख जगाते हुए माइक संभाला और जन-गण-मन गाने लगे। एएसपी ने लोगों से भी जन-गण-मन गवाया। तब जाकर लोगों का भ्रम दूर हुआ, लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हो गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक के अमन के लिए किए गए इस कार्य की खूब सराहना हुई। रविवार को परिवार परामर्श केंद के सदस्यों ने एएसपी के सम्मान में पुलिस लाइंस स्थित सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें साहित्यकार डॉ. उमा सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक को श्रीगणेश का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर संस्कार भारती सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. उमा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से संपूर्ण भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान जिस प्रकार से गोंडा पुलिस ने विशेष योगदान देते हुए जनपद गोंडा में शांति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखी वह अतुलनीय है।
विज्ञापन
डॉ. उमा सिंह ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के समक्ष निडर होकर अपर पुलिस अधीक्षक ने सूझ-बूझ के साथ राष्ट्रगान गाकर उन्हें शांत कराया। यह उनकी गांधीवादी विचारधारा का परिचायक है, इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस दौरान संस्कार भारती की मंत्री डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, डाकखाना अधिकारी किरन सिंह, संतोष ओझा, अनीता श्रीवास्तव, राधा मिश्रा, गंगाधर शुक्ला, यशोदा नंदन त्रिपाठी, विनय मिश्रा, अनीता साहू, राजू मुखिया व सफदर हुसैन मौजूद रहे।