फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Asmita was honored in Lucknow

Gonda News: लखनऊ में हुआ अस्मिता का सम्मान

Fri, 27 Sep 2024 05:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Asmita was honored in Lucknow
लखनऊ में गोंडा की बॉडी बिल्डर अ​स्मिता सिंह को सम्मानित करते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से गर्ल्स स्पोर्ट्स भूले-बिसरे खेल 2024 का आयोजन हुआ। जिले के दुर्जनपुर घाट की अस्मिता सिंह को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अस्मिता ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस रीजन चुनीं गईं थीं। जिन्होंने बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


देवीपाटन मंडल का पूरे रीजन में नाम रोशन करने वाली अस्मिता सिंह को कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मानित किया। अस्मिता सिंह ने सम्मान मिलने के बाद गोंडा कार्यालय में पहुंचकर अनुभव साझा किए। कहा कि यह गौरव की बात है कि अमर उजाला से सम्मान मिला। कहा कि बेटियों की तरक्की के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बेटियों का शामिल होना बड़ी बात थी, उन्हें अवसर मिला। जिस तरह अमर उजाला ने उन्हें प्रेरित किया है, उससे अन्य बेटियां भी उत्साहित हैं। अस्मिता के पिता अंजनी कुमार सिंह ने भी बेटी के सम्मान पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed