फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   As the day progressed, the heat increased and the humidity caused trouble

Gonda News: दिन चढ़ते ही बढ़ी तपिश, उमस ने किया परेशान

Mon, 01 Jun 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
As the day progressed, the heat increased and the humidity caused trouble
गोंडा में तेज धूप के कारण इस तरह निकले लोग। - संवाद 
गोंडा। आंधी व बारिश से मिली राहत सोमवार को निकली तेज धूप के साथ खत्म होती दिखी। दोपहर होने के साथ ही तेज धूप के साथ तपिश व उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। इस दौरान धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और टोपी का इस्तेमाल करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और नमी के कारण बढ़ी उमस से पंखों व कूलर की हवा भी लोगों को राहत देती नहीं दिखी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही चौक-चौराहों और बाजारों में शिकंजी, गन्ने का रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। एलबीएस कॉलेज के पास शिकंजी बेचने वाले लल्लू ने बताया कि पिछले दिनों मौसम ठंडा रहने से बिक्री प्रभावित हुई थी, लेकिन सोमवार को ग्राहकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed