फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   As soon as the medal was received, the face of Mantasha glowed like gold.

मेडल मिलते ही मंतशा के चेहरे पर चमकी सोने की आभा

Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
As soon as the medal was received, the face of Mantasha glowed like gold.
गोंडा की मंतशा को गोल्ड मेडल प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : GONDA
गोंडा। गले में गोल्ड मेडल और चेहरे पर उसकी स्वर्णिम आभा... सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली जिले की मंतशा खान का चेहरा सोने की चमक और खुशियों से दमक उठा। अपनी मेहनत और लगन की बदौलत गोल्ड मेडल हासिल करना मंतशा के लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा था।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को एमएसआईटीएम में पढ़ने वाली बीबीए की छात्रा मंतशा खान को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

मंतशा को वर्ष 2020 में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त होने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपनी इस सफलता का श्रेय मंतशा ने अपने माता-पिता तथा एमएसआईटीएम के शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंधक हसन सईद ने कहा कि मंतशा की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। संस्थान के संस्थापक बाबा हजरत महबूब मीना शाह का गोंडा को तकनीकि शिक्षा में आने बढ़ाने का सपना पूरा हो रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित 23 वें दीक्षांत समारोह में क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी स्नेहा सिंह को फल विज्ञान पर किए गए शोध में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल मिला।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। स्नेहा सिंह गांधी विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता तथा दत्तनगर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय अशोक सिंह की पुत्रवधू हैं। गोल्ड मेडल से गांव के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed