फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   arrest,rape

पुलिस मुठभेड़ मं सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
arrest,rape
फोटो-11-गोंडा में उतरौला रोड पर सोनी गुमटी के पास मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलि? - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में छात्रा की मां ने कोतवाली नगर में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी शहर के एक स्कूल में आठवीं की छात्रा है। बीती 10 फरवरी की सुबह स्कूल गई थी। वहां से ई-रिक्शा से लौट रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा चालक राजा निवासी बुुधई पुरवा कोतवाली नगर ने धमकाया और गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन मकान में ले गया। उसने अपने तीन और साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से बीमार होने से दुष्कर्म के बारे में किसी से बता नहीं सकी। 29 मार्च को छात्रा जिला महिला अस्पताल परिसर में बैठी रो रही थी। लोगों ने रोते देखा तो कारण पूछा। बताया कि राजा और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस छात्रा को कोतवाली ले आई। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी सुनील कुमार, कोतवाल नगर पंकज सिंह समेत तीन अलग टीमें लगाई गईं। सूचना मिली मुख्य आरोपी राजा सोनी गुमटी से रेलवे स्टेशन मार्ग की ओर बाइक से जा रहा है। पुलिस टीम ने घेरकर रोकने का प्रयास किया तो आरोपी राजा ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी। वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर उसके पास से एक बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 25000 का इनाम दिया गया है। फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed