फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   arrest instructions to the bajaj sugar mill Adyashi

बजाज चीनी मिल अध्याशी की गिरफ्तारी के निर्देश

Sat, 04 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
arrest instructions to the bajaj sugar mill Adyashi
चीनी मिल
किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करना बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी को महंगा पड़ गया। चीनी मिल से जुड़े 35 हजार किसानों के 61 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में अध्याशी के खिलाफ उतरौला कोतवाली में ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया था। अब डीएम ने बजाज चीनी मिल अध्याशी पर शिकंजा कस दिया है। अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए डीएम ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी साकेत बंसल के खिलाफ किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में बीती दो मई को गन्ना समिति उतरौला के विशेष सचिव दिनेशचंद्र लाल ने उतरौला कोतवाली में ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने पेराई सत्र 2015-16 में क्षेत्र के 35 हजार किसानों को करीब 61 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया है। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित अन्य कई संगठन व किसान नेता लगातार अध्याशी की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानों के बढ़ते दबाव को देखते हुए डीएम प्रीति शुक्ला ने दो जून को पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा को पत्र लिखकर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए उतरौला कोतवाली की पुलिस को दबिश देने का निर्देश दिया गया है। 

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2015-16 में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में चीनी मिल इटईमैदा की चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड को एसडीएम उतरौला रामकेर सिंह यादव, विशेष सचिव सहकारी गन्ना समिति उतरौला दिनेशचंद्र लाल व अध्याशी चीनी मिल इटईमैदा के संयुक्त अभिरक्षा में ले लिया गया है।


ब्रिकी की राशि जिला गन्ना अधिकारी, विशेष सचिव उतरौला व अध्याशी के संयुक्त बैंक खाते में जमा कराई जा रही है। डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड की बिक्री से उपलब्ध रकम की 95 प्रतिशत राशि से गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed