फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arogya Mandir locked, villagers yearn for treatment

Gonda News: ताले में कैद आरोग्य मंदिर, इलाज को तरस रहे ग्रामीण

Sun, 01 Mar 2026 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mandir locked, villagers yearn for treatment
 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ​डिडिसियाकला में लगा ताला। - संवाद 
बेलसर। सरकार का दावा है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जरिये गांव की चौखट तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी, लेकिन बेलसर ब्लॉक में ये दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। उपकेंद्र डिडिसिया कला में ताला लटकने से ग्रामीण प्राथमिक उपचार के लिए भटक रहे हैं। दूरदराज के लोगों को छोटी बीमारी में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


डिडिसिया कला स्थित आरोग्य मंदिर की दीवारों पर ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के स्लोगन लिखे हैं, पर केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र अधिकांश समय बंद रहता है। गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण और सामान्य बीमारियों का उपचार पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन


यहां तैनात सीएचओ और अन्य स्टाफ ड्यूटी से नदारद रहते हैं। परिणाम स्वरूप सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी मामूली दिक्कतों के लिए भी लोगों को निजी अस्पताल या सीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही है। आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार न मिलने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की सख्ती का भी असर नहीं

डीएम प्रियंका निरंजन ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद डिडिसिया कला उपकेंद्र की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सख्ती के बाद भी कर्मचारियों की मनमानी जारी है। निरीक्षण के बाद भी हालात जस के तस बने हैं।


जांच के बाद होगी कार्रवाई

सीएचसी बेलसर के अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उपकेंद्र के बंद रहने और स्टाफ की अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed