फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Archana first, Sarita second in 400 meters race

400 मीटर दौड़ में गोंडा की अर्चना प्रथम, बहराइच की सरिता द्वितीय

Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Archana first, Sarita second in 400 meters race
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मण्डल स्तरीय ग्रामीण खुली महिला पुरुष प्रतियोगिता में गोला फेंक से - फोटो : GONDA
गोंडा। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंडल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में चक्का फेंक बालिका वर्ग में गोंडा की शाहीन बेबी प्रथम, बलरामपुर की शिवानी श्रीवास्तव द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गोंडा की प्रिया शुक्ला प्रथम, बलरामपुर की कोमल सरकार द्वितीय व बहराइच की सौम्या सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में गोंडा की प्रिया शुक्ला प्रथम, बहराइच की शिवानी पांडे द्वितीय व श्रावस्ती की सुशीला तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह गोला फेंक में गोंडा की शाहीन बेबी प्रथम, बहराइच की शिवानी पांडे द्वितीय व बलरामपुर की वंशिका सिंह तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गोंडा की अर्चना दुबे प्रथम, बहराइच की सरिता मौर्य द्वितीय रहीं। 15 सौ मीटर दौड़ में गोंडा की सुन्दरपति प्रथम, बहराइच की सरिता मौर्य द्वितीय व बलरामपुर की विनीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बलरामपुर के प्रमोद यादव प्रथम, गोंडा के दीपक पाल द्वितीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में बलरामपुर के वीरेंद्र यादव प्रथम, गोंडा के संजय निषाद द्वितीय व श्रावस्ती के धर्मेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

200 मीटर दौड़ में बलरामपुर के वीकल यादव प्रथम, गोंडा के शिवम सिंह द्वितीय रहे। गोला फेंक में गोंडा के रवि वर्मा प्रथम, श्रावस्ती के अरुण कुमार द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में गोंडा के शिवम सिंह प्रथम, बहराइव के गौरव सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed