फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   appointment canceled of 6 teachers

डीआईओएस के सगे भाई समेत 6 शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त

Tue, 14 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
appointment canceled of 6 teachers
नगर के मारवाड़ इंटर कॉलेज से संबंद्ध प्राइमरी स्कूल में एक साल पहले नियुक्ति पाने वाले तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक के सगे भाई समेत 6 शिक्षकों की नियुक्ति देवी पाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इन शिक्षकों को दिए गए वेतन के रुप में दिए गए 1.89 लाख रुपये की रिकवरी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है। नगर के साहबगंज मोहल्ले में स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज से संबंद्ध प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों के कुल 11 पद सृजित हैं।
विज्ञापन


लेकिन वर्ष 2015 में इस स्कूल में महज तीन शिक्षकों की तैनाती थी। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से शिक्षकों की भर्ती किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तत्कालीन डीआईओएस वीरेंद्र कुमार दूबे ने जुलाई 2015 में अपने सगे भाई धीरेंद्र कुमार दूबे समेत रेनू पांडेय, साधना यादव, निहारिका सिंह, संजय कुमार व सुनील कुमार सिंह को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी थी।

संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने सिंतबर 2016 में जब इस स्कूल का निरीक्षण किया तो विद्यालय में छात्रों की संख्या काफी कम मिली। साथ ही शिक्षक भी विद्यालय से गैरहाजिर मिले। शक होने पर जब उन्होंने गहनता से पड़ताल की शिक्षकों की नियुक्ति संदेह के घेरे में आ गई।

जांच के दौरान पता चला कि इन शिक्षकों नियुक्ति के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने नियमों को ही ताक पर रख दिया। जूनियर टीईटी की डिग्री वालों को प्राइमरी स्कूल में तैनाती दे दी गई। इसके लिए जारी किए विज्ञापन में भी में भी खेल किया गया।

8 पदों की भर्ती में 3 सामान्य व 3 पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती तो कर ली गई लेकिन अनुसूचित जाति के दो पदों पर भर्ती क्यों नही की गई इसका उल्लेख नही किया गया। इस तैनाती के लिए मंडलीय समिति की अनुमति भी नही ली गई।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस अनियमितता पर तैनाती पाने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था लेकिन किसी भी शिक्षक ने इसका जवाब नही दिया। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इन नियुक्तियों को फर्जी मानते हुए सभी शिक्षकों की नियुक्त को निरस्त कर दिया है।


इसके साथ इन शिक्षकों को वेतन के तौर पर भुगतान किए गए 1.89 लाख रुपये की रिकवरी के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामखेलावन वर्मा ने बताया कि रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed