फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Application started for O level and CCC computer training

Gonda News: ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Application started for O level and CCC computer training
गोंडा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना शुरू की है। इसके तहत ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया जाएगा। योजना के लिए विभाग ने संशोधित समय सारिणी जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया कि केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संस्थाएं backwardwelfareup.gov.in पर दिए गए लिंक obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी। आवेदन करने वाली संस्थाओं को अपनी मान्यता संबंधी अभिलेख, आधारभूत संरचना का विवरण तथा नोटरी शपथपत्र ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहित 03 जून 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन गोंडा में जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed