{"_id":"6a6b8dd960b0d9a97404b94b","slug":"application-schedule-released-for-private-examinations-gonda-news-c-100-1-gon1001-163297-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्राइवेट परीक्षा के लिए आवेदन शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्राइवेट परीक्षा के लिए आवेदन शेड्यूल जारी
Thu, 30 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्राइवेट अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी है। जिले के 515 माध्यमिक विद्यालयों के माध्यम से अभ्यर्थी पांच अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन अग्रसारित करने, परीक्षा शुल्क जमा कराने और अभ्यर्थियों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त से सभी प्रधानाचार्य हाईस्कूल व इंटर के प्राइवेट अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित कर परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे।
10 अगस्त तक एकमुश्त चालान के माध्यम से शुल्क कोषागार में जमा कराया जाएगा। 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक शुल्क जमा होने की सूचना और अभ्यर्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी का आवेदन 10 अगस्त के बाद भेजा जाता है तो 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा होगा। ऐसे अभ्यर्थियों का ऑनलाइन विवरण 20 अगस्त की मध्यरात्रि तक अपलोड होगा। 21 से 31 अगस्त तक विवरण की चेकलिस्ट का विद्यालय स्तर पर मिलान किया जाएगा। एक से 10 सितंबर तक नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो समेत अन्य विवरण में संशोधन कराया जा सकेगा, लेकिन नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
सभी अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली एवं आवश्यक अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। (संवाद)