फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'Apna Lakshya' making waves in Rajkot; joy in Gonda.

Gonda News: राजकोट में जलवा बिखेर रहा अपना लक्ष्य, गोंडा में खुशी

Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Apna Lakshya' making waves in Rajkot; joy in Gonda.
राजकोट में दोहरा शतक लगाने के बाद विजयी मुद्रा में गोंडा के लक्ष्य रायचंदानी। स्रोत: सोशल मीडिय
गोंडा। जिले के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी ने राजकोट में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल अंडर-19 यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर गोंडा का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम के उपकप्तान लक्ष्य दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 256 गेंदों पर 210 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 20 चौके और चार छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन

निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लक्ष्य ने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। उनकी दोहरी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 217 रन के जवाब में आठ विकेट पर 430 रन बना लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य लगातार भारतीय अंडर-19 टीम में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें वनडे टीम का कप्तान और मल्टी-डे टीम का उपकप्तान बनाया है। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी वह भारतीय अंडर-19 टीम के उपकप्तान रहे थे। जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में उन्होंने 207 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी लक्ष्य पर टीम प्रबंधन का भरोसा कायम है। वह तीन वनडे मैचों में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। अब चार दिवसीय मुकाबलों में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी ने कहा कि यह उपलब्धि गोंडा के लिए गर्व का क्षण है। लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व और प्रदर्शन, दोनों में अपनी पहचान बना रहे हैं। लक्ष्य के दोहरे शतक पर तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नीरज मौर्या, शेष चौरसिया और सुरेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed