फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anti-nationals who oppose PM: Paramhans

पीएम का विरोध करने वाले देशद्रोही : परमहंस

Tue, 04 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anti-nationals who oppose PM: Paramhans
गोंडा के टाउन हॉल में कार्यक्रम को संबोधित करते महंत परमहंस दास। -संवाद
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार को अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास जिले में पहुंचे। जहां टाउन हाॅल में कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने लोगों को जागरूक किया और भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान पर बातचीत करते हुए महंत परमहंस दास ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। कांग्रेसियों की ओर इशारा करते हुए स्वामी परमहंस ने कहा कि इनका कार्यकाल मुगलों से ज्यादा खतरनाक रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश विरोधी रही है और नेहरू ने सिर्फ अंग्रेजों के लिए काम किया। इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने न्याय पालिका की अवमानना करके अपनी गद्दी बचाई और इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की।
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर भी परमहंस दास ने कटाक्ष किया। कहा कि- उनके बच्चों को बोलने की भी तमीज नहीं है। परमहंस दास ने मोदी की बुराई करने वालों को चरित्रहीन व देशद्रोही बताया। कहा कि- भारत अब हिंदू राष्ट्र होगा और हर हाथ को काम मिलेगा। हर मुंह में जय श्रीराम होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करते हुए परमहंस दास बोले- क्षमा मांग ले नहीं तो उसको भी कंटाप लगाएंगे। परमहंस दास ने कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed