फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Another line will be laid from Mankapur railway station to Ramghat halt

Gonda News: मनकापुर रेलवे स्टेशन से रामघाट हाल्ट तक बिछेगी एक और लाइन

Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Another line will be laid from Mankapur railway station to Ramghat halt
गोंडा। बहुत जल्द गोंडा के मनकापुर रेलवे स्टेशन व रामघाट हाल्ट का महत्व बढ़ जाएगा। यह गोरखपुर से गोंडा व लखनऊ के ट्रैक की श्रेणी में आ जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने इस खंड के दोहरीकरण के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। लगभग एक माह के भीतर हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। अभी तक यह सिंगल लाइन है। डबल हो जाने पर यह लखनऊ व गोरखपुर के लिए वैकल्पिक मार्ग बन जाएगा।
विज्ञापन


गोंडा रेलवे स्टेशन के मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर मनकापुर रेलवे स्टेशन स्थित है। करीब 90 वर्ष पूर्व इस स्टेशन की ब्रांच लाइन के तहत टिकरी, नवाबगंज, कटरा व रामघाट हाल्ट स्टेशन के बीच छोटी लाइन पर कोयले के इंजन से ट्रेन का संचालन किया जाता था। इसके करीब तीन दशक के बाद डीजल तेल युक्त इंजन से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया। 7 फरवरी 2004 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कटरा रेलवे स्टेशन व सरजू पुल बड़ी लाइन का उद्घाटन किया था। इसके बाद से सिंगल लाइन पर भारी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी व अयोध्या का आवागमन करने लगे। एकल लाइन होने के नाते ट्रेनों की संख्या कम रही। लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से वाया मनकापुर व अयोध्या होते हुए लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू कराया। इससे इस रूट का महत्व बढ़ गया।
विज्ञापन


अब रेलवे प्रशासन ने मनकापुर से रामघाट रेलवे स्टेशन के बीच 35 किलोमीटर सिंगल लाइन को डबल ट्रैक मय विद्युतीकरण के साथ करने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इस मार्ग का दोहरीकरण का कार्य तेजी से किया जाएगा। यही नहीं ट्रैक दोहरीकरण होने से गोरखपुर, लखनऊ व गोंडा से वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन ने ट्रैक दोहरीकरण के साथ ही मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 16 किलोमीटर बाईपास बनाने का निर्णय लिया है। इससे लखनऊ व गोंडा के तरफ से जाने वाली ट्रेनों के इंजन मनकापुर में काटकर व घुमाने से निजात मिल जाएगी।



लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार का कहना है कि रेलवे के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मनकापुर से रामघाट के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण व मनकापुर में 16 किलोमीटर का बाईपास बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed