फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Annotsav will be celebrated on 5th at all quota shops

कोटे की सभी दुकानों पर मनाया जाएगा अन्नोत्सव

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Annotsav will be celebrated on 5th at all quota shops
गोंडा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उचित दर दुकानों पर पांच अगस्त को होने वाला नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम पूरे जिले में उत्सव के बतौर मनाया जाएगा। वितरण कार्य को फुलप्रूफ बनाने के लिए सोमवार को डीएम मार्कंडेय शाही ने जिला पंचायत सभागार में एक बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक कोटे की दुकान पर प्रथम दिन कम से कम सौ लाभार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें सरकारी थैले में प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया यह खाद्यान्न, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह मिलने वाले खाद्यान्न के अतिरिक्त दिया जा रहा है तथा इस योजना के तहत आगामी नवंबर माह तक फ्री में राशन दिया जाएगा, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिमाह मिलने वाला मुफ्त राशन अगस्त तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला राशन तय दर पर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कोटे की दुकान पर सांसद, विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण और नामित नोडल व पर्यवेक्षणीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
योजना को सफल बनाने के लिए कोटेदार के साथ ही ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न वितरण के लिए 100 से 150 लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें विशेष आमंत्रण पत्र का प्रेषण किया जाय तथा लाभार्थियों को कार्यक्रम प्रारम्भ होने के एक घण्टा पूर्व बुला लिया जाएगा।

यूनिट के अनुसार पूरी मात्रा में खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण झोले (थैले) में ही होगा। वितरण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए ई-पॉस मशीनों की भी समय रहते जांच करा ली जाए और खराब मशीनों को बदल दिया जाए। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर सहित सभी एसडीएम पुलिस क्षेत्राधिकारी, डीएसओ सहित पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed