{"_id":"68d03d167b47867fa50450ab","slug":"anmol-tops-in-chess-and-dhruv-tops-in-sack-race-gonda-news-c-100-1-gon1001-144273-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शतरंज में अनमोल व बोरा दौड़ में ध्रुव अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शतरंज में अनमोल व बोरा दौड़ में ध्रुव अव्वल
Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते लोग। स्रोत: आयोजक
गोंडा। रानीबाजार स्थित रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनमोल अग्रवाल प्रथम व निश्चय अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। बोरा दौड़ में ध्रुव सिंघल को प्रथम, नमन अग्रवाल को द्वितीय व मिसिका केडिया को तृतीय स्थान मिला।
शतरंज सीनियर वर्ग में पुलकित अग्रवाल को प्रथम व सार्थक मोदी को द्वितीय स्थान मिला। सुपर सीनियर वर्ग में आशीष गोयल को प्रथम व अभय अग्रवाल को द्वितीय स्थान मिला। गुढ़लिया रेस में रितिक जैन को प्रथम, हेनवी अग्रवाल को द्वितीय व अक्षत अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। बेबी रेस (प्रथम ग्रुप) में भैरव अग्रवाल को प्रथम, यशस्वी सिंघल को द्वितीय व वंशिका अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। बेबी रेस (द्वितीय ग्रुप) में गौरी अग्रवाल को प्रथम, यति अग्रवाल को द्वितीय व वेदांश अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। सोमवार को ध्वजारोहण के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में चेतन अग्रवाल, विकास जैन, संजय अग्रवाल, अनिल मित्तल, अतुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अजय मित्तल, हरीश केडिया, आयुष केडिया, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे। (संवाद)