फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Animal,gonda,wild

Gonda News: जंगली जानवर के हमले में चार घायल, बकरी बनी निवाला

Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Animal,gonda,wild
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगहाभोज में जंगली जानवर के हमले में अब तक चार लोग घायल हो चुके हैं। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर है। वहीं एक बकरी को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में हिंसक भेड़िया होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामसभा के मजरा लाला पुरवा निवासी पंकज तिवारी (25) पर सड़क पर जाते समय हमला कर घायल कर दिया। वह जख्मी हो गया। इससे पहले जंगली जानवर ने गुरुवार की सुबह शौच जाते समय ग्रामसभा के दहपेल पुरवा निवासी दो महिलाओं पर हमला कर दिया था। गुरुवार देरशाम को सिंगहाभोज निवासी अनिल भारती (25) पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया एवं गांव के ही नंदलाल की बकरी को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हिंसक जानवर की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद कर्मियों के साथ पहुंचे रेंजर जानकी प्रसाद गुप्ता ने जानवर के पगचिन्हों से उसकी पहचान की व ग्रामीणों के सुरक्षा के प्रति उन्हें सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह में निकलें लोग
रेंजर जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पगचिन्हों से क्षेत्र में भेड़िया होने का अनुमान है, जो हिंसक हो चुका है। हिंसक भेड़िए की मौजूदगी का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई है। स्थिति का पता चलने पर पिंजड़ा लगाया जाएगा। बताया कि जब तक हिंसक जानवर को पकड़ा न जाए, तब तक लोगों से समूह बनाकर चलने व लाठी डंडों के साथ निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed