फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Angry villagers protested by blocking the school

70 साल नही मिला रास्ता, स्कूल में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Sat, 05 Oct 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested by blocking the school
12-गोंडा के गोड़रीपुरवा गांव में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। परसपुर के गांव खरगुचांदपुर के मजरा गोंड़री पुरवा में आजादी के 70 साल बाद भी एक अदद रास्ते की दरकार है। गांव में जूनियर और प्राइमरी के एक नहीं दो-दो विद्यालय हैं बावजूद इसके यहां पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को आए दिन लहूलुहान होना पड़ता है। गांव में न तो चार पहिया वाहन आ जा सकता है न हीं एंबुलेंस व पुलिस की जीप। ऊपर से 7 साल पहले 12 साल की उम्र से बड़े बच्चों के लिए जूनियर स्कूल में बनने वाला शौचालय भी आज तक नहीं बन पाया।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। गांव की सड़क और विद्यालय के शौचालय से नाराज सैकड़ों की संख्या में आज यहां के ग्रामीणों ने विद्यालय के बाहर पहले प्रदर्शन किया और इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अध्यापक सहित बाहर करके विद्यालय पर ताला जड़ दिया। स्कूल में देर तक हंगामा होता रहा और पढ़ाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

गांव के लोगों की मांग थी कि सड़कों का हाल अधिकारी खुद आकर देखें, स्कूल में आने में आए दिन बच्चे चोटिल होते हैं। इसके साथ ही शौचालय की समस्या है। इसकी सूचना मिलने पर बीएसए ने मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश मौर्या को भेजा लेकिन नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर प्रदर्शन चालू कर दिया। वहीं इस पूरे मामले में जब बीएसए मनीराम सिंह ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग सड़क के साथ ही स्कूल में बने शौचालय
गोंडरीपुरवा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में शौचालय के निर्माण की आवश्यकता है। स्कूल के छात्र आयुष मिश्र ने कहा कि शौचालय न होने से काफी दिक्कत होती है। शौचालय निर्माण कराया जाए। छात्रा साधना तिवारी कहती हैं कि शौचालय न होने से समस्या है। अधिकारियों को आवश्यकता को समझना चाहिए। गांव के राकेश तिवारी कहते हैं कि आखिर गांव तक रोड़ का निर्माण क्यों नही कराया जा रहा है। स्कूल तक भी जाने में बच्चों को दिक्कत करनी पड़ती है। गणेश तिवारी ने कहा कि अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से समस्या है। विचित्र नरायन मिश्रा ने मांग किया कि सड़क और शौचालय की व्यवस्था की जाए।

स्कूल में तालाबंदी करके प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। शौचालय के बारे में जानकारी की जा रही है। निर्माण प्रभारी के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। -मनिराम सिंह, बीएसए गोंडा
गांव की समस्या के निराकरण का निर्देश दिया गया है। समस्याओं के बारे में जानकारी मिली है। कार्रवाई कराई जा रही है। -आशीष कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed