फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Angry over the power crisis, SP workers surrounded the power substation

Gonda News: बिजली संकट से नाराज सपाइयों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा

Mon, 31 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angry over the power crisis, SP workers surrounded the power substation
कटरा बाजार बिजली उपकेंद्र में अ​धिशासी अ​भियंता से बात करते सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे। -स
कटरा बाजार। बिजली संकट को लेकर सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने सोमवार को समर्थकों के साथ ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उन्होंने क्षेत्र में बदहाल बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि रंजीतपुर, रामापुर, देवापसिया और परसियारानी फीडरों पर 18 घंटे के निर्धारित शेड्यूल के सापेक्ष महज पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने ठाकुर पुरवा और भैंसहा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने, खेमपुर कोड़री में जर्जर केबल ठीक कराने तथा बमडेरा में लटक रहे एचटी लाइन के तार और टूटे खंभे दुरुस्त कराने की मांग की है। नगर पंचायत में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन

सपाइयों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर एक माह पहले नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, लेकिन तेल के अभाव में अब तक उसे चालू नहीं किया गया है। मौके पर वकार खां, पंकज गोस्वामी, कुंदन बाबा, अजय पांडेय, लकी पांडेय, अरशद अंसारी, कन्हैया लाल, संत प्रकाश और पिंटू तिवारी आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर आ चुका है। इसे जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed