फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anger erupted over power cut, jam on Lucknow road

Gonda News: बिजली कटाैती पर फूटा गुस्सा लखनऊ मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 22 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 22 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power cut, jam on Lucknow road
गोंडा। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार रात फूट पड़ा। सिविल लाइंस क्षेत्र में अंबेडकर चौराहे पर लोगों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे में मुश्किल से 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार सुबह जेल रोड स्थित स्मार्ट बाजार के पास केबल दगने से इलाके की आपूर्ति ठप हो गई थी। सूचना देने के कई घंटे बाद पहुंचे कर्मचारी जर्जर केबल से ही आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। इससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


नाराज उपभोक्ताओं ने रात करीब नौ बजे अंबेडकर चौराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। करीब 50 से 60 लोग सड़क पर उतर आए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इंस्पेक्टर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट बाजार के पास आपस में केबल टकराने और ओवरलोड के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही थी। उपभोक्ताओं की नाराजगी के बाद रात करीब तीन बजे तक दूसरी केबल लगाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed