{"_id":"5ef21c868ebc3e43106ce8a7","slug":"anganbadi-gonda-news-lko5273676164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के बारे में दी गई जानकारी
विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च5- गोंडा के आगंनबाडी केंद्र बड़गाव में जानकारी देते चाइल्ड केयर के पदाधिकारी ।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगुरा बाजार। आंगनबाड़ी केंद्र बड़गांव में महिला शक्ति केंद्र टीम व चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से मंगलवार को महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से जुड़ी जानकारियों को साझा किया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जिला समन्यवक आशीष मिश्र ने बताया कि अगर आप लोगों को मुसीबत में फंसा बच्चा या आपके बच्चों को कोई समस्या हो तो इसकी सूचना हेल्पलाइन पर दें। महिलाओं से संबंधित कोई भी समस्या हो तो महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दें। चाइल्ड लाइन टीम बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे सदैव तत्पर है। महिला शक्ति केंद्र के महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में उपस्थित लोगों जानकारी दी गई।
बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा की गई। बैठक में महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्यवक आशीष मिश्र, जिला समन्वयक राज कुमार आर्य एवं ज्योत्सना सिंह द्वारा महिलाओं से संबंधित योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और कोरोना वायरस से बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप्प व आयुष कवच एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंपा देवी, प्रतिनिधि कन्हैया लाल वर्मा, वन स्टाप सेंटर के केस वर्कर स्वाति पांडेय, केस वर्कर निधि त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर रिचा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनस्वी पांडेय, पुष्पा देवी, आशा बहु रेनू मिश्र, अंशू श्रीवास्तव चाइल्ड हेल्पलाइन वालंटियर सचेंद्र पांडेय महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे।