{"_id":"5ee8f7138ebc3e433471ee9c","slug":"anamika-gonda-news-lko526302228","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा के एक और कोरोना संक्रमित की बहराइच में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के एक और कोरोना संक्रमित की बहराइच में मौत
विज्ञापन
गोंडा। मंगलवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वह सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बहराइच के कोविड लेवल-2 में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे जिले के लोगों में कोरोना को लेकर खौफ गहरा गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन तक वो कोरोना संक्रमित युवक जिला अस्पताल में ही भर्ती था।
छपिया ब्लाक के भोपतपुर निवासी एक युवक नौ जून को कार से दिल्ली से अपने गांव आया था। यहां दो दिन रहने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अब उसे 12 जून की शाम जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां 13 जून को उसकी सैंपलिंग कराई गई। 15 जून सोमवार की शाम उसकी रिपोर्ट आई जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को उसकी तबीयत और भी खराब हो गई। इसके चलते उसे सीधे बहराइच के मेडिकल कालेज में बने कोविड लेवल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोंडा सीएमओ ने मौत की पुष्टि की है।
छपिया ब्लाक के भोपतपुर गांव के कोरोना संक्रमित युवक की मौत अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत है। इसके पहले रविवार को शहर के रानीबाजार निवासी एक व्यापारी की लखनऊ के लेवल-3 में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तीन दिन के भीतर लगातार दो लोगों की कोरोना से मौत ने जिले के लोग सहम गये हैं। अब जिले में कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से मंगलवार को हुई दूूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गये हैं। अब मृतक के सभी परिजनों की सेंपलिंग कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को परिवार के सभी लोगों के साथ ही जिसके संपर्क में वो आया है सबकी सेंपलिंग होगी। वह नौ जून को दिल्ली से अपने गांव आया था।
छपिया ब्लॉक के जिस कोरोना संक्रमित की मंगलवार को बहराइच के अस्पताल में मौत हुई है वो जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने और तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में सर्जिकल वार्ड का सैनिटाइजेशन कराया गया और उसके सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है 24 से 48 घंटे तक वार्ड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
मंगुरा बाजार (गोंडा)। परसपुर की ग्राम पंचायत खरगूपुर के अवरता गांव का निवासी एक युवक सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। परिजनों के मुताबिक, पीड़ित बीते 12 जून को दिल्ली से लखनऊ आए थे। लखनऊ से गोंडा के लिए बस पकड़ते समय पैर में चोट लग गई थी। घर पहुंचने के बाद भी जब हालत और बिगड़ी को तो परिजन उन्हें बेलसर सीएचसी ले गए, लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया। जहां पर भी परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके कोविड लेवल-1 में शिफ्ट कर दिया है। अब परसपुर के खरगूपुर ग्राम पंचायत में करोना पॉजिटिव की संख्या दो हो गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभान तिवारी ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया मढ़ा है। बताया कि एक सप्ताह पूर्व बान धुनिया में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिजनों की ना तो सैंपलिंग की गई है और न ही गांव को सील किया गया।
बाबागंज (गोंडा)। परिवार व दोस्त के साथ हाल ही में गांव लौटा जुड़ावन नाउ पुरवा का रहने वाला एक प्रवासी युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवक को लेवल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना व धानेपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के मजरा जुड़ावन नाउ पुरवा का रहने वाला एक युवक अपने परिवार को लेकर दिल्ली में रहता था। के बगल गांव का रहने वाला है एक दोस्त भी रहकर काम कर रहा था। युवक हाल ही में अपने बीवी बच्चों व दोस्त के साथ गांव लौटा था। गांव लौटने के बाद दो दिन तक इधर-उधर घूमता रहा। बुखार आने पर वह 13 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचा था जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद टेंपरेचर अधिक होने पर सैंपल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। सोमवार की देर शाम आई रिपोर्ट में यह प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है और परिवारवालों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
गोंडा। आयुक्त महेंद्र कुमार ने बताया है कि मंडल में आज तक 241 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब मंडल में कुल 81 कोरोना एक्टिव केस हैं। इनमें से एक का इलाज लखनऊ के लेवल-3 मे चल रहा है। मंडल के सभी जिलों से सोमवार को 560 सैंपल भेजे गए। जिसमें जनपद गोंडा से 126, जनपद बलरामपुर से 132, बहराइच से 205 तथा श्रावस्ती से 97 सैंपल भेजे गए हैं। वहीं मंडल में अब तक गोंडा में दो और अन्य तीनों जिलों में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।
सोमवार की देर शाम आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से छपिया के भोपतपुर निवासी युवक की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उसे जिला अस्पताल में ही रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उसे बहराइच के मेडिकल कालेज के कोविड लेवल-2 अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी