फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amrit Vatika will be made from 75 different plants in Mandal

Gonda News: मंडल में 75 अलग-अलग पौधों से बनेगी अमृत वाटिका

Thu, 10 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Amrit Vatika will be made from 75 different plants in Mandal
गोंडा के आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र। 
गोंडा। पौधरोपण अभियान का दूसरा चरण 15 अगस्त को चलेगा। इस बार आजादी के 75वें अमृत काल पर 75 प्रजाति के पौधों की अमृत वाटिका पूरे मंडल में स्थापित की जाएगी। इसके लिए आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त सभागार में तैयारी बैठक की। चारों जिलों के जिलाधिकारियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे उत्साह के साथ आयोजन हो।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जो विभाग पौधरोपण अभियान में अपना शत-प्रतिशत नहीं दे रहे हैं, उनके साथ अलग से बैठक कर सचेत किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी जिलों में सुंदर अमृत वाटिका बनाई जाए, जिसमें 75 अलग-अलग प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जाएं। कहा कि चिकित्सालयों, थानों, स्कूलों, कालेजों, महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे, वाटिकाओं आदि में पौधे लगाए जायें। समाजसेवी संगठनों व कारागार के बंदियों से भी पौधे लगवाने को कहा। उन्होंने सभी परिवारों से अपील किया कि वे खुशी, गमी, संतान प्राप्ति, नौकरी में प्रमोशन, बच्चों के पुरस्कार होने आदि महत्वपूर्ण लम्हों पर एक पौधे लगाएं।
विज्ञापन

जिओ टैगिंग न होने पर सीडीओ ने लगाई फटकार
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक में सीडीओ एम. अरुन्मोली ने 22 जुलाई को हुए अभियान में लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग की समीक्षा की। जिसमें उन्हें कई विभागों से शत-प्रतिशत जियो टैगिंग न होने पर फटकार लगाई। कहा कि अगली बैठक से पूर्व सभी पौधे की जियो टैगिंग हो जाए। उन्होंने आयुष वन, नंदन वन व ग्राम वन की समीक्षा की। ग्राम बनों की समीक्षा के दौरान प्रगति खराब मिलने पर सभी बीडीओ को सख्त निर्देश दिए कि सभी ग्राम वनों को स्थापित किया जाए। उनमें 75 प्रजातियों के पौधे से लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed