फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   amrit mahotsav,tractor railly

ट्रैक्टरों संग निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav,tractor railly
फोटो-15-गोंडा के पोर्टरगंज में ट्रैक्टरों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल सागर से आंबेडकर चौराहा तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली का समापन आंबेडकर चौराहे पर किया। वहीं, शनिवार को टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिले के शिक्षण संस्थानों, बाजारों व कस्बों में भी रैली निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को चौपाल सागर से डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टरों को गुब्बारों व तिरंगे से सजाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, उप निदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार शाही, ईओ नगर पालिका संजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं की ओर से कलेक्ट्रेट में पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी व वकीलों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

टाउन हॉल में होमगार्ड विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने किया। उर्मिला पांडेय की अगुवाई में बच्चों ने स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला होमगार्डों सहित अन्य प्रतिभागियों को डीएम ने सम्मानित किया। मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम उपस्थित रहे। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से साइकिल रैली निकाली गई। विद्यालय प्रबंधक गंगा प्रसाद मिश्र, राजीव रस्तोगी, प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा, शैलेंद्र मिश्र, रमेश विमल, अनिल कुमार, विवेक सिंह, लोक राज, विपिन वर्मा, विवेक श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने इटियाथोक बाजार में रैली निकाली। इस मौके पर विधायक विनय कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, सुरेश नारायण पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा सहित सभी विद्यालयों में शोभा यात्रा निकाली गई। डुमरियाडीह कस्बे में भाजपा नेता सूर्य नारायन मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। बीडीओ विजय कांत मिश्रा व भाजपा नेता आत्म प्रकाश सिंह उर्फ पंकज शामिल रहे। धानेपुर कस्बे में संयुक्त खंड विकास अधिकारी विकास कुमार मिश्रा के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों समेत समाजसेवियों ने मिलकर एक तिरंगा पदयात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। घोड़े पर झांकी सजाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वरूप में एक छात्र ने यात्रा की अगुवाई की। जोकि आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम अधिकारी ओपी यादव, पंचायत सचिव दिलीप उपाध्याय, अनूप श्रीवास्तव, हरीश चंद्र शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, विजय शर्मा, रूपा, सीमा, गुड़िया, जानकी, कमल श्रीवास्तव, अमरीश कुमार, हरिप्रसाद वर्मा, तौफीक, प्रदीप कुमार, संदीप शुक्ला, जाहिद सिद्दीकी, शाहिद अली, अशोक तिवारी, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी मौजूद रहे।
छात्रों ने लगाए वंदे मातरम के नारे
छपिया के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्रेम धन इंटर कॉलेज सहित महमूदपुर, महरागौरा मसकनवा, महाराजगंज ग्रांट परसा तिवारी आदि विद्यालयों में तिरंगा रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने वंदे मात्रम भारत माता की जय के नारे लगाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में स्वास्थ्य कर्मियों ने तिंरगा रैली निकालकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। परसा तिवारी में बीडीओ छपिया राम प्रवेश व प्रधान संघ के अध्यक्ष भूपेश मिश्रा के नेतृत्व में तिंरगा रैली निकाली गई। जीपीएस इंटर कॉलेज में प्रबंधक राहुल शुक्ला ने रैली का शुभारंभ किया। कॉलेज से बभनजोत ब्लॉक तक रैली निकाली गई। खोड़ारे के एसआर इंटर कॉलेज घारीघाट में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार, प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा बच्चों को जलपान कराया।

तिरंगा यात्रा की रही धूम
गौरा चौकी चौराहे पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा व शिवकुमार मित्तल ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तरबगंज के बीएस इंटर कॉलेज में छात्रों ने ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय के अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक मनोज कुमार सिंह व आमोद सिंह शामिल रहे। वहीं जुपीटर चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने संरक्षक देवी दयाल श्रीवास्तव की अगुवाई में रैली निकाली। गोपाल सिंह, प्रधान पप्पू सिंह, सुरेश शुक्ल, रामकुमार सिंह शामिल रहे। कुंदुरखी चीनी मिल में यूनिट हेड मनोज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed