फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amar Ujala will honor the meritorious of UP Board tomorrow

यूपी बोर्ड के मेधावियों का अमर उजाला कल करेगा सम्मान

Sun, 06 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala will honor the meritorious of UP Board tomorrow
गोंडा। हर वर्ष की भांति इस बार भी यूपी बोर्ड के मेधावियों का सम्मान समारोह 08 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया है। अमर उजाला की ओर से हाईस्कूल व इंटर
विज्ञापन

मीडिएट के टॉप-थ्री के आठ मेधावियों का सम्मान जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल करेंगे। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अमर उजाला हर साल राज्य व जिला स्तर पर यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करता है। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार जिले स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह आयोजन होना है। स्थानीय प्रशासन मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर बार आगे रहता है।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल में टॉप-थ्री में चार बच्चे शामिल किए गए है। इसमें डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज तरबगंज की पारूल सिंह, गोंडा सिटी मांटेश्वरी इंटर कॉलेज के विवेक तिवारी, श्रीश्यामलाल मिश्र मेमोरियल इंटर कालेज गोंडा के सुभांकर तिवारी तथा जनकल्याण इंटर कालेज अल्लीपुर बभनजोत की छात्रा साक्षी वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इंटर मीरडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज के शैलेशमणि व शिवांश श्रीवास्तव, रोजवुड इंटर कालेज की छात्रा खुशबू गौतम तथा पीएस मेमोरियल इंटर कालेज करनैलगंज की छात्रा महिमा सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अमर उजाला की ओर से जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, आईएएस सीडीओ शशांक त्रिपाठी देंगे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में 08 सितम्बर को पूर्वाहन 11.30 बजे आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed