{"_id":"5d9235568ebc3e93b4345cc5","slug":"amar-ujala-s-blood-donation-camp-today-gonda-news-lko4844383121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया है। शिविर में महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
रक्तदान एक पुण्य कार्य है। इस कार्य में हर बार जिले के तमाम महादानियों ने रक्तदान किया है। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण लाल ने बताया कि रक्तदान हर चार माह पर किया जा सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। इससे किसी गरीब व जरूरतमंद को सहायता मिलती है। सीएमएमस ने कहा कि 29 जून को अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया था।
इसमें तमाम लोगों ने रक्तदान किया था। इसके कारण कई लोगों को जीवनदान मिला है। यह पुण्य का कार्य है। मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी महादानी अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए अरुण मिश्र के मोबाइल नंबर 9450464463, संजय तिवारी 9450519634 तथा अजीत सिंह लवी के नंबर 9125412434 पर संपर्क कर सकता है। या मंगलवार को सीधे जिला अस्पताल के ब्लडबैंक यूनिट में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक पहुंच कर अपना योगदान दे सकता है।