{"_id":"6161cecf8ebc3edaf1150da5","slug":"along-with-disposal-of-complaints-emphasis-on-vigilance-on-festivals-gonda-news-lko599377498","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण के साथ ही त्योहारों पर सर्तकता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण के साथ ही त्योहारों पर सर्तकता पर जोर
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए कटरा बाजार तथा थाना परसपुर का औचक निरीक्षण किया। फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। शिकायतों के निस्तारण पर जोर देने के साथ ही त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरतने की हिदायत पुलिस को दिये।
थाना समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतें रजिस्टर में दर्ज करने तथा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाए तथा शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करें।
परसपुर थाने में जन सुनवाई के दौरान कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष 11 जमीन संबंधी प्रकरणों मे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाने पर उपस्थित समस्त चौकी, हल्का प्रभारी व आरक्षीगणों से अब तक की गयी तैयारियों व बीट वार रखी जाने वाली मूर्तियों के बारे में पूछताछ की तथा प्रत्येक मूर्ति व दुर्गा पूजा पंडाल में समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये।
साथ ही महिला सुरक्षा के लिए महिला आरक्षियों को भी माँ दुर्गा पंडालों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों इत्यादि पर ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना परसपुर पहुंचकर जनसुनवाई की जिसमें कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष 9 शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सूचनातंत्र को और अधिक सक्रिय करें तथा दुर्गापूजा व दशहरे के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की संभावना वाले सभी व्यक्तियों का चिन्हांकन पहले सही कर लें तथा ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जाय।
सभी वर्गों से सम्पर्क कर त्यौहारों को भाईचारे व सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाय। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, तहसीलदार करनैलगंज पुष्कर मिश्रा, नायब तहसीलदार अनीस सिंह, थानाध्यक्ष कटरा बाजार सुधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष परसपुर राजनाथ सिंह आदि रहे।