फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Allegations of fraud on finance company, demand for action

फाइनेंस कंपनी पर ठगी का आरोप, कार्रवाई की मांग

Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud on finance company, demand for action
मनकापुर (गोंडा)। एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी लाखों रुपये लेने के बाद एनओसी देने के लिए ग्राहकों को बार बार दौड़ा रहे हैँ। ग्राहक का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी और अधिक रुपये ऐंठन के चक्कर में ग्राहकों को परेशान करती है। वही तमाम ऐसी ही कम्पनियां लाखों रुपये डकार कर फरार हो गयी हैं। मामला शहर की एक फाइनेंस कंपनी का है जो कि लोगों को सस्ता लोन देने का झांसा देकर ठगी करने का काम करती है। गांव गांव एजेंट घूम कर पहले कर्ज देती है। उस पर भारी भरकम ब्याज लगाती है। ब्याज पर ब्याज लेकर कर्ज चुकता होने के बाद भी प्रमाण पत्र भी नहीं देती है। गांव के किसानों की खतौनी भी अपने पास रखे रहती है।
विज्ञापन

ग्राहक राहुल मिश्र निवासी समरू पुर (चकगौरा) का आरोप है कि वह इसी फाइनेंस कंपनी से एक कार का फाइनेंस इनके समझौते के आधार पर करवाया था। किस्तों में संपूर्ण धनराशि मय ब्याज चुकता करने के बाद भी उक्त फाइनैंस कम्पनी के मैनेजर गाड़ी का कागज व एनओसी नहीं दे रहा है। ग्राहक राहुल मिश्र ने बताया कि इस धोखाधड़ी करने वाली कम्पनी की शिकायत प्रदेश के सीएम व केन्द्र के वित्त मंत्री के अलावा पुलिस अधीक्षक से किया है। संस्था के मैनेजर संजय ने बताया कि हमारे एजेंट एनओसी व बंधक पेपर को देने के लिए ग्राहक को फोन से बुलाते हैं। फोन न लगने की दशा में अनापत्ति प्रमाण पत्र वापस कम्पनी के हेड ऑफिस भेज दिया जाता है। दोबारा उसका शुल्क देने पर ही मंगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed