फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All marriage halls are full, the shehnai will resonate in February

Gonda News: सभी मैरिज हॉल फुल, फरवरी में गूंजेगी शहनाई

Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
All marriage halls are full, the shehnai will resonate in February
बलरामपुर रोड पर ​स्थित मैरिज हाल। - फाइल फोटो  - फोटो : संवाद
गोंडा। खरमास खत्म होने के बाद उत्सवों का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है। मैरिज हॉल, लॉन सहित होटल आदि लोगों ने पहले से बुक करा रखे हैं। मैरिज हॉल फुल चल रहे हैं। सहालग जून तक रहेगी। ऐसे में मैरिज हाॅल संचालकों की बल्ले-बल्ले है।
विज्ञापन

खरमास 15 जनवरी को खत्म हो चुका है। इसके बाद तमाम लोगों ने पहले से ही शादी की तिथि निश्चित कर रखी है। होटल व मैरिज हाॅल की भी बुकिंग करा चुके हैं। डीजे हो या फिर लाइट, सभी के यहां डायरी में तिथि नोट है। पांच फरवरी से शहनाई एक बार फिर गूंजने लगेगी। मैरिज हाॅल संचालकों के मुताबिक उनके यहां जून तक के लिए बुकिंग हो चुकी है। बलरामपुर रोड पर स्थित एक मैरिज हाॅल के संचालक प्रदीप तिवारी ने बताया कि उनके यहां पर फरवरी में कई तिथि में बुकिंग खरमास के पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद भी लोगों ने काफी बुकिंग कराई है। जून तक के लिए अभी से ही लोग बुकिंग करा रहे हैं। संजय ने बताया कि उनके यहां भी फरवरी से जून तक सहालग की सभी तिथियों में बुकिंग हो चुकी है। कैटर्स तक को लोगों ने ऑर्डर दे रखा है।
विज्ञापन

फरवरी से जून तक खूब बजेगी शहनाई
पं. रामसुरेश का कहना है कि इस बार जनवरी के बजाय फरवरी से विवाह का मुहूर्त शुरू हो रहा है। 15 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बावजूद शादियों की शहनाई पांच फरवरी से ही गूंजेंगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्ष 2026 में पांच फरवरी से 12 दिसंबर के बीच कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। मार्च, अप्रैल, मई और जून में आठ-आठ मुहूर्त, जुलाई में चार, नवंबर में चार और दिसंबर में सात शुभ मुहूर्त हैं। विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी से जून तक विवाह का सीजन चरम पर रहेगा, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed