{"_id":"65f74e94d2e8a521720352c8","slug":"all-departments-will-have-to-give-information-on-pdi-gonda-news-c-99-1-brp1003-107912-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीडीआई पर सभी विभागों को देनी होंगी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीडीआई पर सभी विभागों को देनी होंगी सूचनाएं
Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गांवों में विकास कार्य कराने वाले विभागों को पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (पीडीआई) में नौ थीम्स पर सूचनाएं भरनी होंगी। यह सुझाव जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सह-प्राचार्य हरिकीरत सिंह ने रविवार को वर्चुअल कार्यशाला में दिया।
पीडीआई रैंकिंग में ग्रेडिंग की व्यवस्था है। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का आंकलन किया जाएगा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को ए-प्लस ग्रेड दिया जाएगा। 75 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को ए-ग्रेड, 60 से 74 अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों को सी ग्रेड व 40 से 59 प्रतिशत अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों को डी-ग्रेड में रखा जाएगा।
गांवों के विकास कार्यों में योगदान देने वाले प्रधानों व सचिवों के साथ सभी विभागों को पंचायत डेवपलमेंट इंडेक्स पर नौ थीम्स में शामिल बिंदुओं को भरना होगा।
विज्ञापन
इसमें गरीबी मुक्त गांव, उन्नत आजीविका, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव व महिला हितैषी गांव जैसे बिंदुओं को शामिल करना होगा। यदि ग्राम पंचायतों ने अभी तक अपनी वार्षिक कार्ययोजना अपलोड नहीं की है तो वह अपने सचिवों के माध्यम से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड करा दें।
अनुराग तिवारी, रत्नेश शर्मा, पूनम मिश्रा, पिंकी गुप्ता, कविता, ज्योति, अनिल, अयाज अहमद, रतनेश शर्मा, शैलेश यादव, भोपाल सिंह व सोनिया ने पीडीआई रैंकिंग के साथ गांवों के विकास में योगदान देने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डाला।