फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Alive elderly proved dead in records

जिंदा को बुजुर्ग को अभिलेख में साबित कर दिया मृत

Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Alive elderly proved dead in records
गोंडा। जिले में एक हैरान करने की खबर खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त करने वाले एक व्यक्ति को मृत दिखा कर उसकी पेंशन बंद कर दी गई। अब बुजुर्ग विकास भवन का चक्कर लगाकर अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन

मामला पंडरी कृपाल ब्लॉक के मुंडेरवा कला का है। यहां के निवासी श्याम बिहारी 2005 से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे थे। बीते वर्ष जब विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया तो वहां की मौजूदा ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने खेल करते हुए उस बुजुर्ग को मृत दिखा बता दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट पर समाज कल्याण विभाग ने श्याम बिहारी की पेंशन रोक दी। जब श्याम बिहारी को पेंशन नहीं मिली तो पेंशन न आने की जानकारी करने विकास भवन पहुंच गए। विभाग के लोगों ने बताया कि सत्यापन में तो वह मृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर समाज कल्याण विभाग ने इनकी जब फाइल खोली तो पता चला कि ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट पर इनका पेंशन काटा गया है। अब पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल का कहना है कि पूरा प्रकरण संज्ञान में आया है। इनको जून सन 2019 तक पेंशन का लाभ मिला है और सत्यापन के बाद जब इनको मृत घोषित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर उनको मृत घोषित किया गया।

पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच में जो कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्याम बिहारी को पूर्व की भांति वृद्धावस्था पेंशन देने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed