{"_id":"628bc3fb8f9efc22d1215251","slug":"airforce-soldier-dies-due-to-electrocution-gonda-news-lko631933358","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स के जवान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स के जवान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। छुट्टी पर घर आए एयरफोर्स के जवान की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। छपिया थाना क्षेत्र के सिंगार घाट निवासी प्रकाश चंद शुक्ल ने बताया कि उनके भतीजे वरुण शुक्ल (35) एयरफोर्स में जवान थे। इन दिनों लुधियाना में तैनात वरुण के माता-पिता गाजियाबाद में रहते हैं।
10 मई को वरुण अपने पिता के साथ गांव आए थे। कुछ दिन बाद वरुण के पिता वापस चले गये। घर में एक दिन पहले प्लास्टर कराई गई दीवार पर सोमवार सुबह वरुण पानी डालकर तराई कर रहे थे। तभी दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनों ने वरुण को सीएचसी बुक्कनपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
परिजनों ने घटना की सूचना हथियागढ़ पुलिस चौकी व छपिया थाने पर दी। प्रकाश चंद ने बताया कि वरुण सात वर्ष का बेटा व पांच साल की बेटी है। छपिया इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार गौतम को मौके पर भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।