{"_id":"5822194f4f1c1b067fb39093","slug":"agra-team-champion-in-kho-kho","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो खो में आगरा की टीमें चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो खो में आगरा की टीमें चैंपियन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शील्ड के साथ विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान में आयोजित खो खो की सीबीएसई की क्लस्टर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल में बालक व बालिका वर्ग के दोनों मुकाबलों में आगरा की टीमें जीत कर चैंपियन बनीं। बालक वर्ग में रघुकुल विद्यापीठ की टीम तो बालिका वर्ग में सीतापुर की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक ने मेडल देकर सम्मानित किया।
जिले के रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय खो खो के सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग के पहला मुकाबला मंगलवार को रघुकुल विद्यापीठ व आगरा की टीमों के बीच खेला गया।
इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने 12 पॉइंट हासिल कर रघुकुल विद्यापीठ की टीम को मात दी। रघुकुल के खिलाड़ी सिर्फ सात पॉइंट ही बना सके। इसी तरह बालिका वर्ग में आगरा व सीतापुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भी आगरा की बेटियां भारी पड़ीं और सीतापुर के पांच पॉइंट के मुकाबले आठ पॉइंट हासिल जीत दर्ज दकी।
विज्ञापन
बालक व बालिका वर्ग के दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली आगरा की टीम को चैंपियनशिप का खिताब दिया गया। रघुकुल विद्यापीठ व सीतापुर की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुकमत भूषण सिंह ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत घोष, निधी कालरा, खेल सचिव रणविजय सिंह, मोहित चौहान व क्लस्टर पर्यवेक्षक संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।