फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   agnipath yojna

अग्निपथ भर्ती विरोध: नौ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री रहे परेशान

Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
agnipath yojna
फोटो-24-गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन निरस्त होने से भटकते यात्री। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। अग्निपथ भर्ती विरोध का असर जिले में रविवार को भी दिखा। गोंडा से गुजरने वाली नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। सामान्य यात्रियों के साथ ही नौकरी पेशा वालों को भी दिक्कत हुई। कुछ लोग दूसरे जिलों में नौकरी करते हैं वहां के लिए रविवार को जाना था। कुछ लोग जिले में रविवार को दूसरे जिलों से आना भी था। ज्यादातर गोरखपुर और उधर से जिलों से आने वालों को दिक्कत हुई। बसों से परेशानी होने पर लोगों ने निजी वाहन तक बुक कराए। इससे अधिक खर्च उठाना पड़ा। आरक्षण कराने वालों को मोबाइल से ही ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली। ऐसे में रविवार को जाने वालों को काफी परेशानी हुई, एकाएक दूसरी व्यवस्था करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का आक्रोश ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। भले ही प्रशासन और पुलिस की सख्ती से यहां युवा शांत हो गए हैं, लेकिन बिहार में चल रहे आंदोलन का असर जिले में है। बिहार में युवाओं की ओर से लगातार रेलवे लाइन व स्टेशनों को निशाना बनाया जा रहा है। बिहार से आने वाली ट्रेनें गोंडा से ही होकर गुजरती हैं, ऐसे में कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। दो दिनों से ट्रेनों का निरस्त किया जा रहा है। रविवार को ट्रेनों से निरस्त होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने रविवार की सुबह से 12 घंटा तक कोई भी ट्रेनों का संचालन न किए जाने के निर्णय लिया। जिससे पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 137 ट्रेनें, जिसमें 71 एक्सप्रेस/सुपरफास्ट तथा 66 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। गैर जिलों से आने वाले यात्रियों को भी झटका लगा, गोरखपुर से गोंडा ट्रेन से आने की तैयारी किए नवनीत कहते हैं कि उन्हें तो निजी वाहन बुक कराकर आना पड़ा। महराजगंज से शिवेंद्र, कुशल आदि को भी परेशानी उठानी पड़ी। बताया कि उन्हें बस से आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन रोकने से आई दिक्कत
अग्निपथ योजना से हो रहे धरना प्रदर्शन व ट्रेनों में आगजनी से ट्रेनों का संचालन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक रोका गया है। पहले ट्रेनों को रोक- रोक कर चलाया जाता था। एकाएक ट्रेनों को ही निरस्त कर दिया गया। गोंडा से होकर जाने वाली ट्रेनों से काफी दिक्कत हुई। जिसमें पाटलिपुत्र से लखनऊ, बरौनी से जम्मूतवी, बरौनी से दरभंगा, बरौनी से नई दिल्ली, बरौनी से लखनऊ, बरौनी से बांद्रा, दरभंगा से अमृतसर, रक्सौल से आनंद विहार, कटिहार से अमृतसर व बरौनी से ग्वालियर सहित एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। जिससे यात्रियों को उल्टे पैर वापस घर जाने के लिए मजबूर हुए।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और आंदोलन के मद्देनजर ट्रेनों को निरस्त किया है। सतर्कता बरती जा रही है। मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed