फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Advocate dies of dengue fever

डेंगू बुखार से अधिवक्ता की मौत

Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies of dengue fever
करनैलगंज (गोंडा)। डेंगू से पीड़ित एक अधिवक्ता की मौत के बाद क्षेत्र में डेंगू से प्रभावित क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। करनैलगंज क्षेत्र में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है और नगर व ग्रामीण क्षेत्र से मिलाकर करीब 3 दर्जन से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित है। जिसमें 6 लोगों का इलाज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं डेंगू से पीड़ित हाईकोर्ट के अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम शीशामऊ डीहा निवासी अधिवक्ता अतुल कुमार दुबे हाईकोर्ट लखनऊ में प्रैक्टिस कर रहे थे। बीमार होने पर वह बीते रविवार को अपने गांव शीशामऊ आ गये थे। सोमवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी गई। जिस पर परिवार के लोगों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जहां गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता अतुल के बड़े भाई शशिकांत दूबे ने बताया कि अतुल डेंगू बुखार से पीड़ित थे। लखनऊ के शेखर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्राम चंगेरिया में एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। चंगेरिया गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed