फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   adocate's movement

ग्राम न्यायालय का मुद्दा गरमाया,अधिवक्ताओ का आंदोलन आज

Thu, 11 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
adocate's movement
गोंडा। एडीएम की कार्यशैली को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ता अब ग्राम न्यायालय की स्थापना के मुद्दे को लेकर भी आरपार की लड़ाई के लिए लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बार एसोसिएशन सभागार में हुई संयुक्त संघों की बैठक में निर्णय लिया गया कि एडीएम की कार्यशैली तथा ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान परिसर स्थित स्टांप वेंडर व फोटो स्टेट सहित अन्य दुकानें भी बंद कराई जाएंगी।
बार एसोसिएशन के महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को एसोसिएशन सभागार में बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन, फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री महेशकुमार सिंह, फौजदारी बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तीनों संघों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में प्रत्येक जिलेे में होने जा रही ग्राम न्यायालय की स्थापना तथा अपर जिलाधिकारी की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को कचहरी परिसर से जुलूस निकाला जाएगा।

कलेक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस दौरान सर्वजीत सिंह, गोकरननाथ पांडेय, अजय सिंह,रितेश यादव, जगदंबा प्रसाद पांडेय, दीनानाथ त्रिपाठी व महाराज श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed