{"_id":"645a8b304504aeb495003450","slug":"admission-will-be-done-in-polytechnic-till-25-in-gonda-gonda-news-c-13-1-225518-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश का 25 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश का 25 तक मौका
Tue, 09 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अब 25 मई तक आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। प्रधानाचार्य प्रमथेश सहाय ने कहा कि छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए अब और अवसर मिला है।
शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पांच पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसमें दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद जून माह में संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। इस परीक्षा की तिथि बाद में तय होगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम आने के बाद मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग से राजकीय पॉलीटेक्निक में मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा।
जिले में दो राजकीय पॉलीटेक्निक हैं। इसमें शहर के पॉलीटेक्निक में पांच पाठ्यक्रमों के लिए 375 सीटों और आदमपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 180 सीटों पर प्रवेश होगा। पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक मई थी मगर यूपी बोर्ड का परिणाम देरी से आने की वजह से कई छात्र-छात्राएं आवेदन से वंचित रह गए थे। इसके चलते बीते दिनों 15 मई तक तिथि बढ़ा दी गई। सोमवार को तीसरी बार तिथि बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा के प्रधानाचार्य प्रमथेश सहाय का कहना है कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को तीन सौ रुपये और एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं को 200 रुपये आवेदन फीस जमा करनी है।