फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration troubled by illegal occupation in Aasra Housing Scheme

Gonda News: आसरा आवास योजना मेें अवैध कब्जे से परेशान प्रशासन

Thu, 19 Oct 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Administration troubled by illegal occupation in Aasra Housing Scheme
गोंडा मेडिकल कॉलेज के सामने ​स्थित आसरा आवास।
गोंडा। आसरा आवास योजना में अवैध कब्जे को हटान में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। कई बार नोटिस के बाद भी कब्जेदार आवास नहीं खाली कर रहे हैं। करीब पांच साल से वहां पर कब्जा है। मौके पर काबिज लोगों का कहना है कि नए मकान की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक घर नहीं मिल सका है। वहीं, अवैध कब्जे वाले मकानों के आवंटन के लिए आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया भी गतिमान है। जिसमें करीब 450 शहरी गरीबों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के निकट आसरा आवास योजना के तहत करीब 600 फ्लैट बनाए गए हैं। इन आवासों के निर्माण के बाद से ही अवैध कब्जे होने लगे। कई संगठनों व निजी लोगों पर कब्जा करके रहने का आरोप है। डूडा के अधिकारियों का कहना है कि 412 आवास पात्र व्यक्तियोें को एलॉट किए गए हैं। जबकि बचे हुए 188 आवासों के लिए नए आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है। जांच के बाद नए लोगों को मकान एलाॅट किया जाएगा। इनको कब्जेदारों से खाली करवाना भी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारों को जिला प्रशासन की ओर से मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। दावा है कि नोटिस के बाद लोग मकान खाली कर रहे हैं। नगर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि अवैध कब्जे शीघ्र ही खाली करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed