फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Administration preparing for special campaign for disposal of cases

Gonda News: मुकदमों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान की तैयारी में प्रशासन

Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Administration preparing for special campaign for disposal of cases
गोंडा। लंबित राजस्व मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद अब प्रशासन ने नए सिरे से प्लानिंग शुरू कर दी है। इसके लिए विशेष अदालत के साथ ही अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं से भी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मंडल में राजस्व के काफी मामले लंबित हैं। वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों केंद्रीय विदेश राजस्व मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी राजस्व संबंधी मामलों को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। हालांकि उसके बाद गोंडा में अभियान चलाए गए थे। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि चारों जिलों के डीएम व अन्य अधिकारियों को लंबित मुकदमों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वादकारियों को राहत प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाने सहित अन्य कार्रवाई करने को कहा गया है। डीएम गोंडा नेहा शर्मा ने बताया कि लंबित मामलों को लेकर विशेष अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवीपाटन मंडल में लंबित मामलों की स्थिति
31 दिसंबर 2024 को लंबित वादों की संख्या-48,121
01 जनवरी 2025 से 15 मार्च 2025 के मध्य योजित वादों की संख्या-33,196
01 जनवरी से 15 मार्च 2025 के मध्य निस्तारित वादों की संख्या-34,826
एक से तीन वर्ष तक की अवधि के समय के लंबित वादों की संख्या-10,405
तीन वर्ष से पांच वर्ष की अवधि के समय के लंबित वादों की संख्या- 2,725
पांच वर्ष से अधिक अवधि के लंबित वादों की संख्या-1870
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed