फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ADM scrutinized documents in BSA office

एडीएम ने धन उगाही की जांच शुरू की, अभिलेखों को खंगाला

Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
ADM scrutinized documents in BSA office
गोंडा। अंतर्जनपदीय तबादले की कार्य मुक्ति में धन उगाही के मामले में बेसिक शिक्षा के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को बीएसए दफ्तर में दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों के बयान लिए।
विज्ञापन

बीएसए आफिस से 1085 शिक्षकों को कार्य मुक्त किया जाना था। देरी होने के कारण हंगामा हुआ और जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट से रात में ही मंगलवार को जांच कराई। उसी दिन वजीरगंज के शिक्षक की ओर से कार्य मुक्ति के लिए धन उगाही की सूची वायरल करने से खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह निलंबित कर दीं गईं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आदेश दिया। एडीएम ने मामले की जांच किया।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय तबादले में कार्य मुक्ति के लिए धन उगाही की सूची एक शिक्षक ने वायरल की। इस मामले की पूरी जांच पहले नहीं की गई और फोन पर ही सूची की पुष्टि करके कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बीईओ का निलंबन भी हो चुका है और अब जिलाधिकारी की ओर से अलग से भी जांच कराई जा रही है। ऐसे में कार्रवाई भी सवालों से घिर गई है। सूची में जिन शिक्षकों से पैसे लिए जाने का जिक्र है उनसे भी कोई जानकारी न करना चौंकाने वाला है। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों का तनाव बढ़ गया है।
अंतर जनपदीय तबादले के लिए विभाग को दो दिन का समय ही मिला था। शासन ने एक व दो को कार्य मुक्ति के लिए समय तय कर रखा था, लेकिन स्थानंतरित शिक्षकों की सूची 31 जनवरी को मिली और यहीं से आपाधापी बढ़ गई। विभाग की मानें तो 1085 शिक्षकों को कार्य मुक्ति दो दिन में देना आसान काम नहीं था। एक फरवरी को बीआरसी पर फाइलों को जमा कराना और सारी जांच पूरी कराकर कार्यमुक्ति जारी कर किया गया। इसी वजह से देरी हुई और कई तरह के विवाद बढ़ गए।

बेसिक शिक्षा में चाहे ट्रांसफर के मामले में धन उगाही हो या फिर स्वेटर का मामला। प्रशासन तेजी से जांच पूरी करने में जुटा है। माना जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से ले लिया है और कार्रवाई की तैयारी में हैं। फिलहाल जांच से वास्तविक स्थिति सामने लाने का प्रयास हो रहा है जिससे कोई बेवजह न फंसे। असल जिम्मेदार के खिलाफ ही कार्रवाई हो। जिलाधिकारी ने आदेश में शासन के जीरो टालरेंस को प्राथमिकता दिया है और स्पष्ट रिपोर्ट जांच समिति से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed