{"_id":"6aea21a5843e95dde00dfac0","slug":"aditya-an-ekalavya-from-gonda-to-showcase-his-brilliance-in-the-test-twenty-in-colombo-gonda-news-c-100-1-slko1028-169244-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोलंबो में टेस्ट ट्वेंटी में जलवा दिखाएंगे गोंडा के एकलव्य आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोलंबो में टेस्ट ट्वेंटी में जलवा दिखाएंगे गोंडा के एकलव्य आदित्य
Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य आदित्य मिश्रा
गोंडा। छपिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहिराडीह चुरिहारपुर निवासी एकलव्य आदित्य मिश्र श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होने वाली टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप में अपना खेल दिखाएंगे। 14 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए उनका चयन पहले सीजन के प्लेयर्स ड्राफ्ट में हुआ है। आयोजकों की ओर से ईमेल भेजकर उन्हें चयन की जानकारी दी गई है। एकलव्य 10 नवंबर को कोलंबो रवाना होंगे।
एकलव्य ने बताया कि वह आठ वर्ष से गुरुग्राम में रहकर क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप के पहले सीजन में दुनियाभर के 13 से 21 वर्ष आयु वर्ग के 160 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को चार महाद्वीपीय टीमों में बांटा जाएगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ी एक ही टीम में खेलेंगे। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के बनाए गए रन जोड़कर टीम का कुल स्कोर निर्धारित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सब-सहारा अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण एशिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें होंगी। एकलव्य को फिलहाल टीम का नाम नहीं बताया गया है। कोलंबो में आयोजित डेब्यू कैपिंग समारोह के दौरान उन्हें टीम की जानकारी दी जाएगी और टेस्ट ट्वेंटी की कैप सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के पहले सीजन में चार दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका निभाएंगे। इनमें एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन, सर क्लाइव लॉयड और विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा शामिल हैं। एकलव्य के चयन पर पिता शिव मिश्र, बाबा शिवपूजन मिश्र समेत परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।