{"_id":"6228ea3adb32f867f811a742","slug":"adhar-card-bank-gonda-news-lko621089280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए बैंक खाता से आधार लिंक कराएं लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए बैंक खाता से आधार लिंक कराएं लाभार्थी
विज्ञापन
गोंडा। वृद्धावस्था, महिला पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन पाने वाले आवेदकों व लाभार्थियों को खाते से आधार का लिंक न कराना भारी पड़ेगा। जल्द ही खाते को आधार नंबर से लिंक न कराने वाले आवेदक व लाभार्थियों की पेंशन सुविधा बंद हो सकती है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को पेंशन की राशि अप्रैल महीने से आधार बेस व्यवस्था के तहत ही भुगतान की जाएगी। इसी कारण जिले के सभी वृद्धावस्था, महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन पाने वाले लाभार्थियों व आवेदकों के लिए पेंशन पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण तथा बैंक खाते का आधार से लिंक किया जाना 31 मार्च तक अनिवार्य हो गया है।
अप्रैल माह से पेंशन की धनराशि का भुगतान सिर्फ आधार बेस व्यवस्था के तहत ही होगा। जिस लाभार्थी अथवा आवेदक का आधार प्रमाणीकरण तथा खाते से लिंक न होगा, उनका पेंशन भुगतान संभव तत्काल प्रभाव से बंद हो जाएगा। इसी लिए परेशानी से बचने के लिए सभी पेंशनर्स विभाग के पेंशन पोर्टल को अपडेट कराने के साथ ही अपना बैंक खाता भी आधार से लिंक करा लें।