Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Additional ward set up on an emergency basis for Chhath Puja

Gonda News: छठ पूजा के लिए इमरजेंसी में बनाया गया अतिरिक्त वार्ड

Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Additional ward set up on an emergency basis for Chhath Puja
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में निरीक्षण करते प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा। स्रोत:वि
गोंडा। छठ महापर्व के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार वर्मा ने चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व के दौरान मरीजों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मरीजों के हित से जुड़ी सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने छठ पूजा के दौरान संभावित मरीजों की संख्या और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए एक अतिरिक्त वार्ड आरक्षित रखने को कहा। साथ ही आवश्यक दवाओं और सभी चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस और एमएस को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रजनीश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed